शादी में हर्ष फायरिंग 1 की मौत दुल्हन समेत 8 घायल

 




अररिया/सिटीहलचल न्यूज़

अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के तामगंज पंचायत के बीबीगंज गांव के वार्ड संख्या आठ में बुधवार की रात्रि शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में गोलीबारी से जहां एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई, वहीं दुल्हन समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। मृतिका की पहचान दुल्हन की चचेरी भाभी 30 वर्षीय शांति देवी पति शोभानन्द यादव के रूप में हुई है


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई राउंड गोली चलने की बात कही जा रही है। गोली लगने और भगदड़ से 50 वर्षीय संजय यादव पिता पृथी यादव, 30 वर्षीय संजिला देवी पिता केसों यादव, 30 वर्षीय जाला देवी पिता छेदी यादव, 60 वर्षीय सुदामा देवी पति हजारी यादव घायल है, सभी बीबीगंज पंचायत के वार्ड संख्या 08 के निवासी बताए जाते हैं। वही लड़का पक्ष के बहनोई मुकेश यादव पिता तेज नारायण यादव भरगामा के खजुरी पंचायत के निवासी को भी सीने में गोली लगने की बात कही जा रही है। जिसका इलाज पूर्णिया में चल रहा है। वही दुल्हन नीलम कुमारी के बाह में भी गोली लगने से जख्मी हो गई है


घटना वरमाला के समय घटी जिसमे पहली गोली दुल्हन की भाभी के सर में लगी जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही गोली चलाने वाला स्टेज के नीचे था ऊपर महिला को गोली लग रही थी उसे अंदाज नही था, वह लगातार नशे के धुत में गोली चला रहा था, जो लोगों को लगते जा रहा था।  घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। रात में ही सभी बाराती गांव छोड़कर भाग निकले। जिसमें कुछ बाराती की गाड़ियां भी गांव में ही फंसी हुई है। जिसे गांव वालों ने घेर कर रखा हुआ है। वही घटना के बाद से ही लड़की पक्ष के घर तथा आसपास के घरों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है


घटना की सूचना पर फारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह, थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडे समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए है। गांव में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। वहीं गोली चलाने का आरोप राजदीप नामक युवक पर लगा है जो दुल्हन के बहनोई का दोस्त बताया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post