गला दबाकर विवाहिता की हत्या ससुरालवाले फरार

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के बलिया ओपी अंतर्गत सोनमा पंचायत के गढ़िया गांव में एक विवाहित महिला की संदिग्ध अवस्था मे फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। वही घटना के बाद से मृतिका के ससुराल के सभी सदस्य अपने घर से फरार हो गए हैं। मृतक महिला बीकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत जयनगरा गांव निवासी नवीन मंडल की पुत्री काजल कुमारी थी। घटना की जानकारी पाकर मृतिका के मायके से उसके परिजन गढ़िया पहुंचकर इसकी जानकारी बलिया ओपी पुलिस को मामले की सूचना दिया


मृतिका के पिता नवीन मंडल ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी पांच बर्ष पूर्व गढ़िया निवासी छत्तीस मंडल के पुत्र नवीन कुमार भारती से हुई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार की देर संध्या उसे गढ़िया गांव के एक व्यक्ति के द्वारा उसकी पुत्री की हत्या कर दिए जाने की जानकारी फोन से दी गयी। उसने बताया कि जब वह लोग गढ़िया पहुंचे तो उसकी पुत्री का शव उसके घर के आंगन में रखा हुआ था और उसके घर के सभी परिजन अपने घर से फरार थे

 विवाहिता काजल की हत्या के बाद उसके पिता नवीन मंडल के द्वारा पांच लोगों के बिरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराइ गयी है | दर्ज कराये गए प्राथमिकी में मृतिका के पिता ने मृतिका के पति नवीन कुमार भारती, ससुर छतीस मंडल उर्फ़ सतीस मंडल, सास पूनम देवी और दो देवर मिलन कुमार एवं बिट्टू कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है 


 इस बावत बलिया ओपी प्रभारी सदानंद साह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है । उन्होंने बताया कि पुलिस मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है | उन्होंने बताया की बहुत जल्द सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा | 

Post a Comment

Previous Post Next Post