पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़
रुपौली प्रखंड के कोयली सिमरा पश्चिम पंचायत के पूर्व मुखिया अरुण सिंह का 64 वर्ष की आयु में लम्बी बीमारी के बाद असामयिक निधन हो गया। पूर्व मुखिया के निधन की खबर सुनते ही पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व मुखिया अरुण सिंह अपने पैतृक आवास बघवा गांव में गुरुवार को अंतिम सांस लिया। पूर्व मुखिया की निधन की खबर सुनते ही अंतिम दर्शन के लिए पूरे प्रखंड से लोगो की भीड़ उमड़ गई।
विधायक बीमा भारती भी मौके पर पहुँच पूर्व मुखिया अरुण सिंह के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना ब्यक्त करते हुए कहा कि अरुण बाबू नेक दिल इन्सान के साथ ही एक सच्चे समाज सेवी थे। अरुण बाबू निरंतर बिना किसी भेद भाव का पूरे क्षेत्र के लोगों की मदद करते रहे।
विधायक बीमा भारती ने पूर्व मुखिया अरुण बाबू की धर्मपत्नी मीणा देवी, पुत्र विजय कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह और पुत्री रिभा से मिल कर सांत्वना दिया।पूर्व मुखिया के निधन पर सरपंच शिव कुमार यादव ,मुखिया चंचला देवी, पूर्व मुखिया अबधेश सरस्वती, सुभाष यादव सहित दर्जनों गण्यमान लोगो ने गहरी संवेदना ब्यक्त किया ।