अंबेडकर जयंती पर हुई महिला सशक्तिकरण की बात

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

अमौर: भीमराव अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर अमौर प्रखंड क्षेत्र के तमाम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बिष्णुपुर पंचायत के पंचायत भवन प्रांगण में ग्राम सभा का अध्यक्षता मुखिया लीला देवी के द्वारा किया गया। ग्राम सभा का नेतृत्व कार्यपालक सहायक राहुल कुमार साह के द्वारा किया गया। ग्राम सभा में मुखिया लिला देवी ने


सभी उपस्थित वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण के अनुसार उनका हक दिलाना पहला कार्य है। बाल विवाह, दहेज प्रथा विशेष रूप से रोकना है। शिक्षा पर विशेष ध्यान देना है। वही महिला के स्वरोजगार हेतु जीविका समुह के माध्यम से महिला को जोड़कर रोजगार मुहैया कराना है

 वहीं महिलाओं को जागरूक करने एवं उसका हौसला को बढ़ाने के साथ  अन्य कई संबंधों में भी विचार वमर्श किया गया। वहीं भवानीपुर पंचायत के पंचायत भवन मे मुखिया नीरोज प्रवीण के अध्यक्षता मे ग्राम सभा का आयोजन किया गया।ग्राम सभा मे  वार्ड सदस्य पुष्पा देवी,  साधना झा वार्ड सदस्य, नुसरत जहां वार्ड सदस्य, अहमदी खातून वार्ड नंबर 4, विवेकानंद झा, अभिषेक कुमार झा, सुनीता देवी सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post