जोगबनी से अजय प्रसाद की रिपोर्ट
दर्जनों युवाओ ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जयंती को शिक्षा - रोजगार एवं संविधान दिवस के रूप में भारत नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी में शोभायात्रा निकाल कर एवम स्थानीय वार्ड संख्या 05 स्थित डॉ. अंबेडकर के प्रतिमा का अनावरण करते हुय पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर मनाया। जिसमे फारबिसगंज के पूर्व विधायक जाकिर अनवर बैराक के साथ सुनील वर्मा, अनवर राज, रघुनाथ शर्मा, प्रकाश पासवान, कुंदन भगत, गणेश साह, गंगाधर पासवान, आदि गणमान्य लोग शामिल हुये
तत्पश्चात एक सभा का आयोजन कर बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर चोक का नाम अम्बेडकर चोक रखने का प्रस्ताव रखा। वही युवा नेता घनशयाम राम ने कहा कि बाबा साहब समतामूलक समाज बनाने एवं सामाजिक आर्थिक बराबरी का मजबूत नींव रखते हुए भारत के संविधान का निर्माण किया। आज संविधान ही हैं जो प्रत्येक नागरिक के अधिकार को प्रदान करता है और लोगों को अपने कर्तव्य प्रति निष्ठावान बनाता हैं। आगे रमन कृति आजाद ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार देश की संस्कृति और ऐतिहासिक स्थलों को छेड़ - छाड़ कर नई पीढ़ी के लोगों को देश के इतिहास और संस्कृति को जानने से दिग्भ्रमित कर रही हैं। किसी भी देश के संस्कृति, इतिहास एवं ऐतिहासिक स्थल लोगों को राष्ट के प्रति कर्तव्यनिष्ट बनाती हैं
इस मौके पर युवाओ की जोड़दार भागीदारी में रविन्द्र राम, हरिकांत राम, संतोष यादव, फेकन राम, मुकेश राम, निरंजन राम, राहुल राम, राकेश राम, गोबिंद राम, रोशन राम, सुमन राम, बिनोद राम, चंदन राम, राम कुमार, प्रदीप राम, विक्रम राम, तथा महिलाओ में शांति देवी, सावित्री देवी, बौनी देवी, इत्यादि शामिल थे।