फलका से आरफीन बहार की रिपोर्ट
कटिहार : नव वर्ष के पहले ही दिन शनिवार से शीतलहर व ठंड का प्रकोप ढाना शुरू कर दिया। ठंड के कारण जहां चौक - चौराहों पर चहल-पहल कम है वहीं सड़कें भी विराम लग रही है। ठंड के कारण लोग घरों में ही दुबके रहने को विवश हैं। शाम होते ही बाजार से लोग जरूरी कार्य कर घर पकड़ लेते हैं। तथा ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंड के कारण गरीब - मजदूर तबके के लोगों के लिए मुसीबत पैदा कर दिया है। क्योंकि उसके पास गर्म कपड़ों का अभाव बना रहता है। रोज कमाओ रोज खाओ वाले लोगों को मजदूरी से जो आय प्राप्त होती है
उससे वे किसी तरह अपने व अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी जुटा पाते हैं। महंगाई के इस दौर में मजदूरी से इतनी बचत नहीं कर पाते कि वह एक अच्छा सा कंबल खरीद सके और बच्चों के लिए गर्म कपड़ों के समुचित व्यवस्था कर सकें। हालांकि ठंड के कारण मजदूरों की मजदूरी कार्य भी प्रभावित हुआ है। जबकि इस कड़कती ठंड व तेज पछुआ हवा के कारण वृद्ध और बच्चे को संकट से जूझना पड़ रहा है। हड्डी तक चुभने वाली ठंड के कारण बच्चे व वृद्ध ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने चौक - चौराहों पर अलाव लगाने व कंबल वितरण की मांग की है।
Post a Comment