लोकतंत्र बचाओ रैली में भाग लेने कांग्रेसी दिल्ली रवाना

 


गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

 गया : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवम् अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान में भारतरत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती 20 अगस्त 2021 को आयोजित होने वाले *लोकतंत्र बचाओ रैली * में भाग लेने गया के कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता महाबोधि स्पेशल ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली जाने वालो में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह, जिला महासचिव विद्या शर्मा, बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के महासचिव सह गया जिला प्रभारी अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, सोमनाथ पासवान, भगवान प्रसाद, बुधु राम, मनोज मालाकार आदि ने गया रेलवे स्टेशन पर बैनर , झंडा के साथ जम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की


नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ रैली में देशभर के कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता लाखो की संख्या में दिल्ली पहुंच रहे है, जो 20 अगस्त को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी, एवम् अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल कार्यालय से शुरू होकर राजघाट, वीर भूमि तक जाएगी।लोकतंत्र बचाओ रैली में देश की खस्ता हाल आर्थिक स्थिति, बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी महिलाओं पर अत्याचार सहित किसान विरोधी काले कानून को निरस्त कराने, पेगासस जासूसी मामले एवम् राफेल सौदे की जांच कराने की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखते हुए आवाज बुलंद किया जाएगा


नेताओं ने कहा कि आज देश के किसान, मजदूर, नौजवान, छात्र, महिलाएं, एवम् आमजन बेहाल है, तथा सभी लोग अपने जायज मांग को लेकर संघर्षरत है, जिनकी आवाज बन कर देश के साहसी, सजग ईमानदार लोकप्रिय विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी दिन, रात सम्पूर्ण भारत में संघर्ष जारी रखे हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post