चार दिवसीय श्री रामचरित मानस महायज्ञधिवेशन का हुआ समापन

हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ यज्ञ स्थल पर लगी रही

मुरलीगंज/ सिटी हलचल न्यूज़ 

प्रखंड क्षेत्र के अमारी में स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी मठ परिसर में चल रहे चार दिवसीय श्री राम चरित मानस महायज्ञधिवेशन का समापन शुक्रवार को किया गया। आयोजन समिति द्वारा सत्संग प्रवचन हेतु कई कथावाचिका को आमंत्रित किया गया था। जिसे सुनने दूर दराज के लोग अमारी पहुंचे। शुक्रवार को भी कथा सुनने हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ यज्ञ स्थल पर लगी रही। वहीं भागलपुर से आई कथावाचिका संगीता भारती ने कहा कि श्रीराम एवं कृष्ण का जन्म व उनकी लीलाएं दोनो दिव्य हैं। प्रभु जो श्रृष्टि के प्रत्येक कण-कण में रमण कर रहें हैं। जो प्रत्येक जीव का प्राणधार हैं


कहा कि संतो के बताये मार्ग पर चलकर ही ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता हैं। रोज सुबह उठने के साथ ही मनुष्य कों प्रभु का स्मरण करना चाहिए। राम नाम में शक्ति हैं। उन्होनें बताया कि  मनुष्य के द्वारा माया के अधीन होकर अपने व परिजनों के सुख-सुविधा को लेकर तरह तरह की असत्यता एवं पाप का सहारा लिया जाता हैं। अंतिम समय में मनुष्य कुछ लेकर नही जा पाता हैं। सिर्फ मनुष्य का अच्छा कर्म ही उसके साथ जाता है। यज्ञ स्थल पर कई देवी देवताओं की प्रतिमा बनाई गई थी। प्रतिमा की पूजा करने के लिए भी लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं आयोजन स्थल पर लगे मेला में भी भारी संख्या महिलाएं एवं बच्चे खरीददारी करते नजर आए। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासी का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post