Top News

बंगाल से वैशाली ले जा रही 60 लाख की शराब जब्त

पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज़ 

पूर्णिया पुलिस ने एक टैंकर से 60 लाख की शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने टैंकर से प्रीमियम ब्रांड की 547 कार्टुन में बंद 4.923 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इस खेप के साथ वैशाली का रहने वाला ट्रक ड्राइवर भी पकड़ा गया है। शातिर ने पुलिस से बचने के लिए खेप को टैंकर के तहखाने में छिपाकर रखा था। शराब असम से वैशाली लाई जा रही थी। गिरफ्तार ड्राइवर की पहचान वैशाली के बेलसर थाना के पाटेधी भाईखा गांव निवासी रामचन्द्र महतो के बेटे राजेश महतो के रूप में हुई है


सरसी थाना में आयोजित पीसी को संबोधित करते हुए एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सरसी थानाध्यक्ष मनीष चंद्र यादव को गुप्त सूचना मिली कि टैंकर में छिपाकर विदेशी शराब की बड़ी खेप सरसी थाना क्षेत्र होकर अन्य जगहों पर जाने वाली है। मिलीनसूचना पर मेरे निर्देश पर बनमनखी एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में सरसी थाना अध्यक्ष मनीष चंद्र यादव और सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार की अगुवाई में टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने छापामारी कर सरसी थाना क्षेत्र के प्रिन्स ढ़ाबा (रघुनाथपुर) के पास से एक टैंकर को रोककर तलाशी लेनी शुरू की। तलाशी के क्रम में शराब लदा हुआ मिला

जिसे पुलिस टीम की मदद से थाना लाया गया। टैंकर से 547 कार्टून में बंद 4,923 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ है।पुलिस को तहखाने से पश्चिम बंगाल के 4 फर्जी नम्बर प्लेट, जीपीएस, दो फास्टैग और एक मोबाइल भी बरामद किए हैं। खेप के साथ ही चालक को गिरफ्तार किया गया है। शराब तस्करी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज से जुड़े राज खोले हैं। फिलहाल बरामद खेप को जब्त कर लिया गया है। साथ ही ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post