मधुबनी में हुए हर्ष फायरिंग मामलें में 10 नामजद 6 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज

पूर्णिया/सिटिहलचल न्यूज़

मधुबनी थाना क्षेत्र के काली प्रसाद टोला में मुंडन कार्यक्रम में हुए हर्ष फायरिंग मामले में मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने कड़ा रुख अख्तियार किया हैं। इस गोलीकांड में एक ब्यक्ति को गोली लगी थी। वहीं गोली से घायल ब्यक्ति को डरा धमकाकर एफआईआर दर्ज न कराने के दबाब पर एफआईआर दर्ज न होने पर थानाध्यक्ष ने खुद 10 नामजद अभियुक्तों के ऊपर मामला दर्ज किया है। पूरे मामले को लेकर मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि  थाना क्षेत्र में कोई भी अशांति बनाये यह बर्दास्त नहीं। उन्होंने बताया कि उन्हें गुप्त सुचना मिली की मधुबनी थानान्तर्गत काली प्रसाद यादव टोला स्थित गुरुवार रात्रि संतोष यादव उम्र-42 वर्ष, पे० - गुरुदेव प्रसाद यादव, सा० - कालीप्रसाद यादव टोला, थाना मधुबनी, जिला - पूर्णियाँ के पुत्र का मुंडन था, जिसे लेकर भोज का आयोजन किया गया था


मुंडन कार्यक्रम में संतोष यादव, उम्र करीब 40 वर्ष, निरंजन यादव उर्फ़ छोटु यादव, उम्र करीब 30 वर्ष, दोनों पे०- गुरुदेव प्रसाद यादव, सोनु यादव, उम्र-करीब 27 वर्ष, पे० - विजय यादव, मुकेश यादव, उम्र करीब 28 वर्ष, पे० - बेचन यादव, सभी सा०-काली प्रसाद यादव टोला,  धर्मेन्द्र यादव, उम्र करीब 35 वर्ष, पे० - विनोद यादव, सा० - मिस्त्री टोला, 06. ज्ञानबर्धन सिन्हा, उम्र-35 वर्ष, पे०-अरुण कुमार सिन्हा, सा० - राजेन्द्र नगर धोबिया टोला, विशाल पासवान, उम्र-30, पे० - दरुण पासवान, सा०-पासवान टोला, वार्ड- 01, नवल यादव, पे० - स्व० भूमि यादव, सा०-चुनापुर रोड कोसी अपार्टमेंट के सामने, सभी थाना मधुबनी, राहुल सिन्हा, उम्र करीब 35 वर्ष, पे० - राजेश सिन्हा, सा० -महबल्ला, थाना- रुपौली, सभी जिला-पूर्णियाँ,  कुणाल झा, उम्र करीब 32 वर्ष, पे०- कलानंद झा, सा०-जयनगर, थाना-भरगामा, जिला-अररिया एवं अन्य पाँच-छः अज्ञात व्यक्ति हर्ष फायरिंग कर रहे थे। हर्ष फायरिंग करने के क्रम में एक गोली नागेन्द्र यादव उर्फ़ नागो यादव, उम्र करीब 60 वर्ष, पे० - स्व० सुरेन्द्र प्रसाद यादव, सा० - काली प्रसाद यादव टोला, थाना-मधुबनी, जिला-पूर्णियाँ को बायें कान में गोली लग गयी जिसे मैक्स-7 अस्पताल कसबा पूर्णियाँ में भर्ती किया गया है 

गोली लगने के बाद उपरोक्त अपराधकर्मीयों द्वारा नागेन्द्र यादव उर्फ नागो यादव एवं उसके परिजनों को धमकी दिया की अगर इस संबंध में थाना पुलिस को सुचना दोगे तो अंजाम बहुत बुरा होगा | वही थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में अपने अन्य विश्वसनीय गुप्तचर से संपर्क किया तो उसके द्वारा भी उपरोक्त घटनाक्रम का पुष्टि किया गया | तत्पश्चात सुचना के अग्रतर सत्यापन हेतु मैक्स-7 अस्पताल पहुँचा तो पीड़ित /जख्मी व्यक्ति नागेन्द्र यादव उर्फ़ नागो यादव से मुलाकात किया तो देखा की नागेन्द्र यादव उर्फ़ नागो यादव के बायें कान तरफ बैंडेज लगा हुआ था, इस घटना के संबंध में पूछने पर नागेन्द्र यादव उर्फ़ नागो यादव द्वारा बताया गया की उन्हें बीती रात में गोली लगी है, इसका आगे उनसे बार-बार पूछने पर वह मौन रहे | इस संबंध में नागेन्द्र यादव उर्फ़ नागो यादव एवं उनके पुत्र सुरज कुमार से फर्द बयान / लिखित आवेदन देने का आग्रह किया परन्तु वे लोग मौन रहें | इस संबंध में मैक्स-07 के प्रबंधक निकुंज वर्मा से पूछताछ किया तो उनके द्वारा बताया गया की बीती रात्री को नागेन्द्र यादव उर्फ़ नागो यादव गोली लगने से जख्मी अवस्था में मैक्स-07 अस्पताल में भर्ती हुए थे जिन्हें आज ईलाज उपरान्त डिस्चार्ज किया जा रहा है | तत्पश्चात मैक्स - 07 अस्पताल को जख्मी नागेन्द्र यादव उर्फ नागो यादव के जख्म जाँच प्रतिवेदन प्राप्त करने हेतु प्रतिवेदन दिया | इस घटना के संबंध में कालीप्रसाद यादव टोला के स्थानीय व्यक्तियों से पूछताछ किया तो नाम-पता ना बताने के शर्त पर उपरोक्त सभी ब्यक्तियों के द्वारा फायरिंग किया जा रहा था, जो नागों यादव को लग गई।थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध 109, 351 (2) 3 (5) बीएनएस एवं 25 (9) 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post