डबल इंजन की सरकार में बिहार का चौतरफा विकास हुआ: कृष्ण कुमार मंटू

पूर्णिया/सिटिहलचल न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। बढ़ता बजट, बढ़ता बिहार नई दिशा नया दौर इस विषय पर प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री माननीय श्री कृष्ण कुमार मंटू जी उपस्थित थे, भारतीय जनता के जिला अध्यक्ष श्री मनोज सिंह जी, जनता दल यू के जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश पटेल जी,  पूर्णिया के पूर्व सांसद श्री संतोष कुशवाहा जी क्रांति देवी, अर्चना साह नुतन गुप्ता  मंचासीन थे। वार्ता का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार की गत वर्ष की उपलब्धियां की चर्चा हुई तथा आगामी बजट में प्रावधानों के सभी को अवगत कराना था। माननीय मंत्री जी ने बताया केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार तथा बिहार में नीतीश कुमार सरकार डबल इंजिन की भांति कार्य कर रही है, 38.169 हजार करोड़ की इस  बजट में पूर्णिया के बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट का निर्माण का रास्ता साफ हुआ


साथ मे पटना एयरपोर्ट का विस्तार सुल्तानगंज रक्सौल राजगीर में भी ग्रीनफ़ील्ड एयरपोर्ट का निर्माण स्थापना को स्वीकृति मिली, 10.5 करोड़ महिलाओं को 90 लाख सेल्फ हेल्प गरौओ के माध्यम से लाभान्वित कर आत्मनिर्भर बनाया गया, कृषि योजनाओं में डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों को लाभ देने की स्वीकृति मिली, शिक्षा क्षेत्र में भी छात्रवृति को दोगुणी की गई।बिहार में निवेश को प्रोत्साहन देने हेतु नई औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2025, खाद्य प्रसंस्करण नीति 2025, बिहार प्लाटिक विनिर्माण प्रोत्साहन नीति 2025 का गठन को स्वीकृति दी गयी ऐसे अनेक योजनाओं का उन्होंने चर्चा की जिनसे बिहार को आगे बढ़ने का संकल्प परिलक्षित होती है

इस बजट में सभी के हितों ध्यान रखा गया है, कृषि शिक्षा स्वस्थ रोजगार तथा व्यापार को व्यापकता देने के लिए सरकार की इच्छशक्ति प्रदर्शित होती है। इसे एक ऐतिहासिक कहा जा सकता है।इस उपलक्ष्य में भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन जिला महामंत्री संजीव सिंह, सुजीत सिन्हा, पुलक, विजय राय,  संजय पोद्दार अंगद मंडल, संजय मिर्धा, अभ्यम लाल, अजित सिन्हा, दिवाकर कर्ण आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थिय हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post