एक फरवरी से जनवितरण प्रणाली दुकानदार है हड़ताल पर
मुरलीगंज/सिटी हलचल न्यूज़
मधेपुरा : ब्लाॅक परिसर में शनिवार को जन वितरण प्रणली विक्रेता संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चंद्रकिशोर यादव कर रहे थे। जिसमे ग्रामीण और नगर पंचायत के दर्जनो डीलर शामिल हुए। आयोजित बैठक में विभिन्न मांगो के समर्थन में जारी हड़ताल को मजबूती प्रदान करने पर चर्चा हुई। डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रकिशोर यादव ने कहा कि आठ सूत्री मांगों को लेकर डीलर एकजुट है। हड़ताल को मजबूती प्रदान करने के लिये लगातार क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है। एक फरवरी 2025 से प्रदेश महा मंत्री के आह्वान पर पॉस मशीन बंद रखते हुए वितरण कार्य पूर्णरूपेण बंद है। मालूम हो कि डीलर लगातर अपने मानदेय में वृद्धि, कमीशन में वृद्धि, अनुकंपा सहित अन्य मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है
इस बीच राशन कार्ड धारियों को अनाज वितरण बाधित है। डीलर संघ के वरीय नेता अंबिका प्रसाद यादव पटना में अनिश्चित कालीन हड़ताल में है। पिछले 20 जनवरी से अनशन पर बैठे है। उनके समर्थन में पूरे बिहार के डीलर 1 फरवरी से हड़ताल में शामिल है। पूरे बिहार के 55 हजार डीलरों ने अंबिका प्रसाद यादव को समर्थन करते हुए वितरण अवरोध कर दिया है। आठ सूत्री मांग सरकार पूरा करे नही तो पूरे बिहार के जन वितरण प्रणाली डीलर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। डीलरों ने कहा कि उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जाना तानाशाही का मुख्य उदाहरण है
मौके पर महादेव प्रसाद भगत, रामचंद्र भगत, विरेद्र यादव, मंजेश दास, संतोष कुमार सिंह, बिनोद कुमार, उपेंद्र यादव, संजय कुमार, गजेंद्र यादव, कन्हैया पौद्दार, सीताराम पासवान, महादेव प्रसाद भगत, महेश कुमार भगत, शशिधर प्रसाद सिंह, मु. अफरोज, धर्मेंद्र कुमार, नेहा कुमारी, सज्जन कुमारी, गुलाबचंद्र पासवान, शशिभूषण रजक, मुकेश कुमार, शंकर सिंह, त्रिफूल देवी, सोनी कुमारी, आरती कुमारी, संगीता कुमारी, प्रतिभा देवी, रूबी कुमारी, शोभा कुमारी, पिंकी कुमारी, उपेंद्र कुमार, रंजीत पासवान, सहित दर्जनो डीलर मौजूद थे।