Top News

एनडीए से लोकसभा चुनाव में चूक हुई 2025 में गलती नहीं दोहराना हैं: उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की

पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार यात्रा के चौथे चरण में पूर्णियाँ पहुँचे। पूर्णियाँ के सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए स्वीकारा की लोकसभा चुनाव में एनडीए से चूक हुई है। उन्होंने गलती मानते हुए कहा कि जो भी कमियां है, उसे विधानसभा चुनाव में ठीक कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष का 'यादव-कुशवाहा' समीकरण का मंसूबा कभी पूरा नही होगा। वहीं नीतीश कुमार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूने के सवाल पर वे जवाब देने से बचते नजर आए। वही पप्पू यादव के बारे में उन्होंने कहा कि राजनीति में आलोचना होनी चाहिए मगर नीचे स्तर तक नहीं गिरना चाहिए। वही उन्होंने सीट शेयरिंग के सवाल पर एनडीए की बैठक में कोई निर्णय लेने की बात कहीं


बिहार यात्रा के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने श्रीनगर प्रखंड के चरैया राहिका में एक सभा को भी सम्बोधित किया। यहाँ उन्होंने अपने पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओ के लिए किए गए कार्य, योजना की तारीफ की और अपने कार्यकर्ताओ को भी अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया


इस मौके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर झा आजाद,  जितेंद्र नाथ पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा, कमल प्रसाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ स्मृति कुसुम,प्रदेश महासचिव नीरज मेहता, युवा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश मंडल, प्रदेश सचिव ललित कुमार, जिला महासचिव प्रेमचंद सिंह, युवा नगर अध्यक्ष राहुल रॉय आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post