पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज
पूर्णियाँ एसपी कार्तिकेय शर्मा ने सोमवार को अपने विभाग में ब्यापक फेरबदल की हैं। कई सालों से एक ही थाने में जमे थानाध्यक्ष को बदल दिया गया है। जिसमें भट्ठा टीओपी प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार को सहायक खजांची थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही सहायक खजांची थानाध्यक्ष रहे शशि कुमार भगत को विशेष अनुसंधान दल, पुलिस केंद्र भेजा गया है। जलालगढ़ थाना में पदस्थापित रहे पुअनि राहुल कुमार को भट्ठा टीओपी प्रभारी बनाया गया है। केहाट थानाध्यक्ष कौशल कुमार को भी विशेष अनुसंधान दल, पुलिस केंद्र भेजा गया है। जबकि वहीं रुपौली थानाध्यक्ष रहे उदय कुमार को के.हाट का थानाध्यक्ष बनाया गया है
के.नगर थाना में पदस्थापित पुअनि पूजा गुप्ता को रूपौली थानाध्यक्ष बनाया गया है। सदर थानाध्यक्ष रहे राजीव कुमार लाल को भी विशेष अनुसंधान दल, पुलिस केंद्र भेजा गया है। वही सदर अंचल अ के पुलिस निरीक्षक अजय कुमार को सदर थानाध्यक्ष बनाया गया है। धमदाहा थानाध्यक्ष रहे कुमार अभिनव को सदर अंचल अ में पुलिस निरीक्षक के पद पर भेजा गया है
विधि व्यवस्था शाखा, पुलिस कार्यालय में पदस्थापित सरोज कुमार को धमदाहा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। महिला थानाध्यक्ष रहे ललिता कुमारी को क.अ.नि. के पद पर धमदाहा थाना स्थानांतरित किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति व जनजाति थाना में स्थापित पुअनि सुधा कुमारी को महिला थाना का नया थानाध्यक्ष के पद पर स्थापित किया गया। तबादला किये गये सभी पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने नव पदस्थापना स्थल पर जल से जल्द योगदान देने का आदेश दिया गया है।