17 तारीख को पल्स पोलियो अभियान की होगी शुरुआत। चिकित्सा पदाधिकारी अमरलाल।
हर-घर दस्तक एक भी बच्चा छूट ना 13316 बच्चे का रखा गया है लक्ष्य अमरलाल।
कुरसेला सिटी हलचल न्यूज़।
कुरसेला प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा की अध्यक्षता में आगामी 17 तारीख से 21 तारीख तक होने वाली पल्स पोलियो अभियान की तैयारी एवं सफल बनाने के लिए एक समन्वय बैठक आयोजित की गई।
वहीं चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने बताया कि आगामी 17 तारीख से 21 तारीख तक पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड कार्यालय में अहम बैठक आयोजित की गई ।
जिसमें पल्स पोलियो को लेकर एक भी बच्चा जीरो 0 से 5 वर्ष तक के खुराक पिए बिना छूटे नही। सभी को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। बताया गया कि 13970 घर है। जिसमें 0 से 5 वर्ष का 13316 बच्चा का लक्ष्य रखा गया है। सभी आंगनबाड़ी केंद्र एवं सेंटर तथा पल्स पोलियो दवाई घर-घर जाकर पिलाई जाएगी। इस मौके पर प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह , मॉनिटर संजय कुमार, बीसीएम अभय कुमार, एनमी सुनील शाह,आदि मौजूद थे।