बायसी/सिटिहलचल न्यूज़
पूर्णिया। बायसी थाना क्षेत्र के भुतहा पंचायत के जहानपुर गांव के वार्ड 9 में संदिग्घ अवस्था मे एक विवाहिता की मौत हो गई। परिजन ने हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है, वही ससुराल वाले खुद आत्महत्या की बात बता रहे हैं। मृतिका की पहँचान आशा देवी पति बबलू यादव के रूप में हुई है। मृतिका का पति बबलू यादव बाहर काम करता है और उसने ही अपने ससुराल वालों को बताया कि उसके घरवालो ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी हैं
मृतिका की माँ आशा देवी ने बताया कि उसे अपने दामाद से कोई शिकायत नहीं हैं। उसका माँ बाप 2 लाख रुपया दहेज के लिए मेरी बेटी को प्रताड़ित करता था। वही घटना की जानकारी मिलते ही बायसी पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।