Top News

कोढ़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई देव दीपावली, मंदिरों और प्रतिष्ठानों में जलाए गए दीप।

 


कोढ़ा/शंभु कुमार 

कोढ़ा नगर पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर दीप जलाए और पवित्र अवसर पर भगवान की आराधना की।नगर के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। दीपों की जगमगाहट से पूरा क्षेत्र रोशन हो उठा। स्थानीय लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों और घरों में भी दीप प्रज्वलित कर उत्सव की गरिमा बढ़ाई।


इस अवसर पर विशेष पार्षद धर्मवीर चौधरी उर्फ पिंटू ने पूजा-अर्चना कर अपने क्षेत्रों के आमजनों के लिए दुआ मांगी।वही विभिन्न जगहों पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दीपदान का भी विशेष महत्व है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए धार्मिक कार्य किए।

देव दीपावली के इस पावन पर्व ने पूरे क्षेत्र में एक अलग ही ऊर्जा और आध्यात्मिक माहौल का संचार किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post