Top News

डॉ.दिलीप जायसवाल की दो टूक, 'अधिकारी खुद सुधर जाएं नहीं तो सुधार दिया जाएगा



*अगले दो से तीन महीने में पेंडिंग कार्यों को निष्पादित कर लिया जाएगा : डॉ. दिलीप जायसवाल*

**मैं कार्रवाई करने में पीछे नहीं रहता, यही मेरी पहचान : डॉ.दिलीप जायसवाल*

पटना रंजीत डे 

पटना, 28 नवंबर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने आज एक प्रश्न  के  जवाब में कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे खुद सुधर जाएं नहीं तो उन्हें सुधार दिया जाएगा।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि अंचलाधिकारी का काम राजस्व से अधिक प्रशासनिक कार्यों में होता है। उन्होंने स्वीकार किया कि लोकसभा चुनाव के कारण काम पेंडिंग हो गया। लेकिन, अब सरकार ने सभी सीओ, डीसीएलआर, डीएम और कमिशनर को पत्र जारी किया है कि किसी भी परिस्थिति में जो भी मामले पेंडिंग हैं उसको जल्द से जल्द निपटारा करवाएं। 


उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले दो से तीन महीने में पेंडिंग कार्यों को निष्पादित कर लिया जाएगा।एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने सदन में कहा,  "मैं राजस्व मंत्री के तौर पर इसी लिए जाना जाता हूं कि मैं कार्रवाई करने में पीछे नहीं रहता हूं। बिहार के अंचलाधिकारी और उनके समकक्ष ग्रेड के 180 पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 149 सीओ का वेतन रोक दिया गया है। अधिकारी या तो खुद सुधर जाएं या फिर उनको सुधार देंगे।"विपक्ष के टोकाटोकी के बीच उन्होंने यह भी कहा कि अब मेरा मुंह मत खुलवाइए कि विभाग को किसने गड़बड़ाया। मैं मुंह नहीं खोलना चाहता। मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि एक- एक पदाधिकारी काम करेंगे, नहीं तो उन पर कारवाई की जाएगी।  उन्होंने विपक्ष के सदस्य को आश्वस्त करते हुए कहा कि  अधिकारियों की सूची काफी लंबी है कि कितने लोगों को हमने ट्रैप किया और गिरफ्तार किया।उन्होंने विपक्ष के सदस्य से कहा कि आप जितना चाहते हैं, उससे ज्यादा होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post