सिटीहलचल न्यूज | धमदाहा
शनिवार को जिला सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम कुमार धमदाहा पहुंचे, जहां वे व्यवहार न्यायालय, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। इससे पूर्व वे व्यवहार न्यायालय के सब जज शैलेश कुमार राम व मुंसिफ शकील उर रहमान के न्यायालय कक्ष का बारीकी के साथ निरीक्षण किए। इसके तत्पश्चात वे अनुमंडल कार्यालय परिसर में लगे राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण किया। इसके बाद धमदाहा बार एसोसिएशन पहुंचकर अधिवक्ता संघ के विधि व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान वहां अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्यामकांत झा और अन्य अधिवक्ताओं ने उनका सभव्य स्वागत किया व बुके देकर सम्मानित किया। जिला सत्र न्यायाधीश अधिवक्ता संघ के व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। इस मौके पर मुख्य रूप से लोकेश चंद्र ठाकुर, कौशल किशोर चौधरी, केदार प्रसाद सिंह, कैलाश सिंह, विजय प्रकाश झा, सुबोध यादव सहित कई वरीय अधिवक्ता मौजूद थे।