धमदाहा , सिटीहलचल न्यूज |
रविवार की रात्रि को धमदाहा क्रीड़ा मैदान में बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार विनोद राठौर के द्वारा दी गई गायन की प्रस्तुति पर पूरा धमदाहा झूम उठा। इससे पूर्व बिहार सरकार के खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, मुख्य पार्षद रानी देवी, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, सीओ कुमार रविंद्रनाथ, बीडीओ प्रकाश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की विधिवत पूर्वक शुभारंभ किया।
मौके पर मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि धमदाहा की धरती पर पहली बार पधारे मशहूर गायक विनोद राठौर जी का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आगे कहा कि विनोद राठौर सुरों के बेताज बादशाह हैं। लोग इनके गायन के कायल हैं। इनके द्वारा गाए गाने को देश में खूब प्यार मिला है। मैं भी इनको सुनती हूं। आज धमदाहा के लोगों को झुमाने के लिए विनोद राठौर आए हैं। सभी शांति पूर्वक गायन का आनंद लीजिए।
बताते चलें कि एक सफ्ताह पूर्व से ही कार्यक्रम को लेकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। यही कारण था कि लोग शाम छः बजे से ही जुटना शुरू कर दिया था। देर रात्रि तक मैदान खचाखच भर गया था। भीड़ में लोग विनोद राठौर के प्रस्तुति पर झूमते नजर आए। मौके पर मुख्य रूप से अनुमंडल और प्रखंड के सभी वरीय पदाधिकारी के साथ-साथ जनप्रतिनिधि लोग मौजूद थे।