धर्म, मजहब, जाति से ऊपर उठकर समाज उत्थान में अपना दें योगदान: लेशी सिंह



सिटीहलचल न्यूज , धमदाहा |


आज का दिन संकल्प लेने का दिन है। संकल्प लेने के लिए इससे अच्छा दिन नहीं हो सकता है। हम सभी जाति-धर्म के ऊपर उठकर समाज उत्थान के लिए काम करेंगे। हमारा समाज आगे बढेगा, तभी राज्य और राष्ट्र का विकास संभव है। आज का दिन धमदाहा वासियों के लिए एक बड़ा दिन है। आज के दिन ही धमदाहा के 15 लोग  अंग्रेजो के द्वारा किए गए गोलीबारी में शहीद हुए थे। पहले यहां सिर्फ पुष्पांजलि होता था। मैं भी उस कार्यक्रम में शामिल होती थी। आगे कहा कि मैं किसी भी काम की शुरुआत यहां पर प्रणाम करने के उपरांत ही करती हूं। यहां के दृश्य को देखकर लगा कि कुछ करना चाहिए। मैं अपनी बात को मुख्यमंत्री जी के पास रखी। मुख्यमंत्री ने भी इसकी स्वीकृति दे दी। इसके लिए हम धमदाहा विधानसभा वासियों की तरफ से मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद व्यक्त करती हूं।


पिछले वर्ष से ही राजकीय समारोह पूरे धूमधाम से मनाई जा रही है। इसमें यहां के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन का भी विशेष योगदान है। उठ बातें धमदाहा विधायक-सह-मंत्री लेशी सिंह कार्यक्रम के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कही। राजकीय कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:00 बजे प्रभात फेरी से हुई। प्रभात फेरी में सैकड़ों बच्चे शामिल होकर नगर मुख्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान पूरा नगर भारत माता की जय, वंदे मातरम्, वीर सपूतों अमर रहे आदि नारों से गूंजता रहा। प्रभात फेरी के बाद पुष्पांजलि कार्यक्रम हुई। आए हुए सभी लोग एक-एक करके पुष्प अर्पित किए। झंडोत्तोलन कार्यक्रम निर्धारित समय पर शहीद स्मारक कमिटी के सदस्य के द्वारा की गई। इसके बाद क्रीड़ा मैदान में बने मंच पर जिले से आए सभी पदाधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को एक छोटा-सा पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस बीच सभी शहीदों को याद करते हुए अपना संबोधन रखा। संबोधन पश्चात सर्वधर्म सभा का आयोजन हुआ, जिसमें धर्म गुरुओं ने अपनी बात को रखा। इससे पूर्व वृक्षा रोपण कार्य भी हुआ। इसके बाद शहीदों के परिजन को और स्वतंत्रता सेनानियों को माला , शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। फिर मैदान में लगी स्टॉल का अतिथियों के द्वारा निरीक्षण की गई। मौके पर मुख्य रूप से धमदाहा एसडीएम, डीएसपी, डीसीएलआर, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर उपाध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ईओ, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अविनाश कश्यप, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, बीसीओ, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित कई लोग मौजूद थे।



मंत्री के सतत प्रयास से यह कार्यक्रम हो पा रहा है: कमिश्नर 


25 अगस्त 1942 को गोलीकांड में शहीद हुए कुल 15 शहीदों को आज नमन करने का दिन है। यहां पिछले वर्ष से ही राजकीय समारोह मनाई जा रही है। इसमें मंत्री लेशी सिंह का योगदान है। यहां पहले भी कार्यक्रम होता था, परंतु इतना भव्य नहीं होता था। यह सभी मंत्री के कर्मठता और दूरदर्शिता के कारण हो पाया है।



25 अगस्त 1942 को कई वीरों ने दी अपने प्राणों की आहुति: एसपी 


अपने संबोधन के दौरान पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि 25 अगस्त 1942 को ही देश के आजादी के लिए नीव रखी गई थी। इससे अंग्रेजों में एक संदेश गया था। उनको लगने लगा था कि अब वह दिन दूर नहीं, जब यहां से हमलोगों को भागना होगा। इसी कड़ी में धमदाहा के भी पंद्रह लोग अपनी कुर्बानी दी थी। उनके याद में ही यह कार्यक्रम हो रही है। हमलोगों को भी सीख दी गई है कि अहिंसा अपनाकर भी विजय की नीव रखी जा सकती है। आगे कहा कि आजादी के लिए बहुत लंबा संघर्ष चला। इसमें सभी क्रांतिकारी देशभक्त अडिग रहे।



शहीदों के हमलोग आभारी हैं, जिनके वजह से आज सांस ले पा रहे हैं: डीएम 


दो लाइन के गीतों के साथ पूर्णियां डीएम अपने संबोधन की शुरुआत की। इस दौरान कहा कि आज हमलोग शहीद हुए वीरों के कारण ही खुले आसमान में स्वच्छ सांस ले पा रहे हैं। अनेकता में एकता भारत की पहचान है। यहां अनेक धर्म मजहब के लोग अपना जीवन यापन कर रहे हैं। क्षेत्रफल भी बहुत बड़ा है। हमलोग एक होकर रह रहे हैं। इससे दूसरे देश के लोगों को आश्चर्य होता है। हमारी संस्कृति अविरल धारा के साथ बढ़ रहा है। हमलोग वीरों और शहीदों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। आज हमलोग इस मंच के माध्यम से उनकी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। आज उनके शहादत के कारण ही आजाद देश में घूम रहे हैं। आगे डीएम ने उपस्थित बच्चों के अंदर भी जोश भरा। बच्चों से कहा कि सदैव पॉजिटिव रहिए। पॉजिटिव सोचिए। अगर कोई कहता है कि यह आपसे नहीं हो पाएगा, वह गलत कहता है। आप सभी कुछ कर सकते हैं। आगे कहा कि आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। आज भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। चाहे वह तकनीकी क्षेत्र हो या विज्ञान का क्षेत्र हो। हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस बीच उपस्थित लोगों से कहा कि आप अपने मानसिक सोच में बदलाव लाइए। इस दौरान केरल में घटित घटना का भी जिक्र किया। आगे कहा कि आपलोग ही कल को देश को आगे बढ़ाएगा। भारत विश्व गुरु की तरफ रुख कर रहा है। 


आज का दिन धमदाहा के लिए ऐतिहासिक दिन: डीआईजी 


25 अगस्त का दिन धमदाहा के स्वर्णिम इतिहास में दर्ज है। आज के दिन ही धमदाहा के पंद्रह वीरों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। आज हमलोग उनको याद कर रहे हैं। आगे कहा कि राजकीय दर्जा मिल जाने से कार्यक्रम की भव्यता बढ़ गई। इन सब में मंत्री लेशी सिंह का पुरजोर प्रयास है। मंत्री अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आगे कहा कि अगले वर्ष से इस कार्यक्रम में और जनसहभागिता बढ़ेगी। आज का दिन धमदाहा के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन है।

Post a Comment

Previous Post Next Post