पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज़
पूर्णिया में दो बच्चों की मां का संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है। 2 साल पहले 2022 में महिला के पति की बीमारी से मौत हो गई थी। महिला के देवर का कहना है कि महिला का संतोष नाम के शादीशुदा मर्द से अफेयर चल रहा था। इसी में रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी ने पत्नी और मां के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। वे शव को उसके ससुराल पहुंच कर भागने लगे। हालांकि इसी दौरान वे पहुंच गए और शादीशुदा आशिक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पकड़ मौके पर पहुंचे पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। घटना सहायक खजांची थाना क्षेत्र के महबूब खान टोला काली स्थान के समीप की है। मृतका की पहचान शहर के सहायक थाना क्षेत्र के महबूब खान टोला काली स्थान निवासी स्वर्गीय प्रकाश राय की पत्नी सोनी देवी 32 के रूप में हुई है। 14 साल पहले साल 2014 में महिला की शादी हुई थी। जिससे उसके दो बच्चे भी हैं।
जानकारी देते हुए महिला के देवर अविनाश राय ने बताया कि उनकी भाभी सोनी के पति की मौत के बाद घर की माली हालत बहुत खराब हो गई थी। इसके बाद वह स्कूल में काम करने लगी थी। स्कूल में काम करने के दौरान ही वो वहां के स्टाफ संतोष कुमार नाम के एक शख्स के संपर्क में आई। यहां दोनों की नजदीकियां बढ़ी। उसके बाद संतोष उसे सुबह शाम घर से स्कूल ले जाने और छोड़ने आने लगा। संतोष एक शादीशुदा था। इसके चलते उसकी पत्नी और मां को जैसे इस बात की भनक लगी, दोनों ने इस अफेयर का विरोध किया। कई बार दोनों को अलग होने की चेतावनी भी दी। मगर दोनों को इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। करीब एक महीने पहले दोनों के लव अफेयर के कारण स्कूल में विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों को स्कूल प्रबंधन ने निकाल दिया।
महिला की मौत से पहले गुरुवार को संतोष उसे घर लेने आया। इसके बाद देर शाम उसने पहले एक्सीडेंट में महिला की मौत की बात बताई और फिर कुछ ही देर बाद अपनी बात पलट कर जहर खाकर जान दे देने की बात कही। इसके बाद वो अपनी पत्नी और मां के साथ शव को लेकर घर आया। उसके हाथ में अस्पताल की पर्ची भी थी। जिसके बाद वह भाग रहा था, कि तभी उन्होंने संतोष को पकड़ लिया और पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संतोष को हिरासत में ले लिया।
देवर ने बताया कि संतोष की पत्नी और मां को दोनों की नजदीकियां पसंद नहीं थी, इसी के बाद उन्होंने संतोष पर उसे घर बुलाने का दावा बनाया। इसके बाद संतोष की पत्नी और मां ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया ले आई है।