बायसी से मनोज कुमार
नेपाल के तराई के साथ-साथ जिले में मानसून के एक्टिव हो जाने के बाद एक बार फिर से नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी शुरु हो गई है। बायसी प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली महानंदा, परमान के साथ-साथ कनकई और दास नदी के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। बायसी के डांगरा घाट में महानंदा नदी अपने खतरे के निशान 35.65 मीटर से 65 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।महानंदा नदी का जलस्तर शनिवार को 36.30 मीटर दर्ज किया गया। वही परमान नदी भी खतरे के निशान से पार बह रही है। परमान नदी भी अपने खतरे के निशान 47 मीटर से 08 सेमी ऊपर बह रही है। कनकई नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 76 सेंटीमीटर कि बढ़ोत्तरी हुई है। शनिवार को कनकई नदी का जलस्तर 46.39 मीटर दर्ज की गई! महानंदा, परमान, कनकई, दास, नदी के बढ़ रहे जलस्तर से प्रखंड के श्रीपुर मल्लाह टोली पंचायत के डंगराह फैजी टोला, चाँदपुर भसिया, पुरानागंज पंचायत के बागडोब काजल टोला, भीगनपुर, बनगामा पंचायत के उबरा टोला मरवा,
मरवा मुखिया जी के घर के निकट, गांगर पंचायत के मालोपाड़ा तेलंगा, चनकी, बजरडीह, जनता, पहरिया वार्ड नंबर 03, खुटिया वार्ड नंबर 13, गोटफोर वार्ड नंबर 08, अर्राबाड़ी वार्ड नंबर 03, बैरिया कब्रिस्तान के निकट, हाथीबंधा, दक्षिण टोला पानीसदरा, माला हरिनतोर, मझगामा, पूर्व मार हरिनतोर, चमनटोला मथरापुर, सोती टोला मथरापुर, रेहुआ, चनकी से ग्वालगाव होते हुए ताराबाड़ी तक, आदी जगहों पर कटाव का खतरा जोरों पर मंडरा रहा है और कई जगह पर तेजी से कटाव भी हो रहा है। कई परिवार के घर कटाव से नदी से समा गया और परिवार घर से बेघर हो गया है।।