*हर्ष उल्लास के साथ ईद-उल अजहा की नमाज अदा की गई*




बायसी से मनोज कुमार 


बकरीद पर्व को लेकर बायसी प्रखंड क्षेत्र के सभी आसपास के गांव के तमाम ईदगाह और मस्जिदों में ईद-उल अजहा की नमाज अदा की गई। गांव और शहरों मे सुबह से ही बकरीद को लेकर लोगो मे काफी चहल-पहल देखनो को मिली, सभी ईदगाह और मस्जिद  मे सुबह से ही ईद पढ़ने के लिए लोगो की भीर जूटने लग गई थी, लोगो ने बड़े हर्ष व उल्ला के साथ बकरीद की नमाज अदा की। ईदगाह और मस्जिद के ऐलावे कई दरगाह में भी बकरीद की नमाज अदा की गई। ईद की नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी और स्वस्थ रखने की दुआए की। वही नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दिए। बकरीद को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लोगों ने आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया। इस दौरान सभी मस्जिदों में काफी संख्या में नमाजी जुटे हुए थे।


नमाजियों ने देश में अमन व चैन और शांति की दुआए मांगी साथ ही सभी को संदेश दिया की कुर्बानी के जानवरों के अवशेष को इधर उधर ना फेंके बल्की गड्ढा खोद कर गाढ़ दे। सभी लोग आपसी भाई चारों को बनाए रखें। वही मुस्लिम गुरू-धर्मों ने कहा कि दूसरे धर्म के भावनाओं का ख्याल रखते हुए त्यौहार को शान्तिपूर्ण तरिके से मनाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post