बदमाशों ने किसान को मारी 5 गोली गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती



पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णिया में बदमाशों ने किसान पर ताबड़तोड़ गोली बरसा दी। बेखौफ बदमाशों ने किसान को दो गोली मारी। गोली किसान के पैर और हाथ में जा लगी। बाइक सवार बदमाश दो की संख्या में वारदात को अंजाम देने आए थे। बदमाश किसान की जबरन जमीन हड़पना चाहते थे, जिसका उन्होंने विरोध किया था। बदमाशों का विरोध करना किसान को भारी पड़ा। इसके बाद बदमाशों ने गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया। फायरिंग के बाद बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग निकले।

घटना चंपानगर थाना क्षेत्र के सिंधिया गांव की है। 




वहीं घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद खून से लथपथ किसान को घायल अवस्था में GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया है, जहां किसान की हालत नाजुक बनी हुई है। गोलीकांड में घायल किसान की पहचान चंपानगर थाना क्षेत्र के सिंधिया गांव निवासी संजीव यादव 35 के रूप में हुई है।



घटना की जानकारी देते हुए किसान के भाई सुनील यादव ने बताया कि

किसान संजीव यादव सिंधिया गांव में ही मक्के खेत पर गए थे। वे वहां मक्का की घास उठा रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर गांव में ही रहने वाला बदमाश नयन यादव अपने एक साथी के साथ खेत पर आ धमका। जब तक वे कुछ समझ पाते किसान ने बदमाशों ने ताबड़तोड़ 5 राउंड गोली चला दी। इनमें से दो गोली किसान को जा लगी। पहली गोली पैर में जबकि दूसरी गोली हाथ में लगी। पकड़े जाने के डर से बदमाश गोलीकांड को अंजाम देकर भाग निकले। वहीं किसान की चीखने की आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचे। जिसके बाद खून से लथपथ किसान को गंभीर हालत में GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया। जहां किसान की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि किसान की सिंधिया गांव में 21 डिसमिल जमीन है। जिसपर वे कब्जा करना चाहते हैं। बदमाशों ने इसे लेकर किसान कोव धमकी भी दी थी, किसान ने जिसका डटकर विरोध किया था। इसी के बाद बदमाशों ने गोलीकांड की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों ने बताया कि बदमाश चोरी के मामले में 6 माह पहले ही जेल गया था। कुछ दिन पहले ही वो जेल से छूटकर निकला था।  घटना की सूचना चंपानगर थाना की पुलिस को दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची है मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post