चचरी पुल के सहारे आवगम करने में मजबुर लोग

 


बैसा (पुर्णियां ) प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंगलपुर गांव के नजदीक कनकई नदी में चचरी पुल के सहारे नदी पार करने को लोग मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलपुर गांव के पास कनकई नदी पर ग्रामीण चचरी पुल बनाकर वर्षों से आवागमन की सुविधा बहाल करते हैं। नदी में अधिक पानी रहने पर दर्जनों गांव के लोगों को मुख्य सड़क तक जाने के लिए लंबी दूरी तय करना पड़ता है।


नदी के जलस्तर में कमी होने पर आस-पास के गांव के लोगों के द्वारा आवागमन के लिए चचरी पुल बनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष इस मंगलपुर घाट पर ग्रामीण चचरी पुल बनाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मंगलपुर घाट पर पुल बनाने की मांग की जा रही है। परंतु आजतक लोगों की मांगों की अनसुनी होती रही। जिसके कारण आज क्षेत्र के लोगों को प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने फिर से एक बार जिला पदाधिकारी का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए पुल बनाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post