पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़
रोड पर मक्का सुखाने की वजह से पूर्णिया में एक भयानक हादसा हुआ है। मक्के पर फिसल कर एक बाइक पर सवार 5 लोग दुर्घटना का शिकार हो गए वही एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना बनमनखी थाना क्षेत्र के धरहरा के समीप की है। मृतका की पहचान सहरसा जिला के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर वार्ड नंबर 1 निवासी जयकिशोर कुमार यादव की पत्नी
जुली देवी (22) के रूप में हुई है।घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि जयकिशोर कुमार यादव अपनी पत्नी जुली देवी, दो बच्चे और साली को लेकर सहरसा से पूर्णिया के सरसी स्थित कुसहा काली मंदिर में पूजा करने निकली थी। मन्नत पूरा होने पर मांटिका चढ़ाना था। इसी को लेकर वे लोग मंदिर जा रहे थे। हालांकि इससे पहले ही बनमनखी थाना क्षेत्र के धरहरा के समीप सड़क पर मक्का सूखने को रखा गया था। मक्के के दाने पर चढ़ते ही बाइक का पहिया फिसल गया। वही पास से गुजर रहे रोड रोलर के नीचे महिला आ गई,
जिसमे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला का पति, साली और दो बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। वहीं घटना के फौरन बाद स्थानीय मौके पर जुटे। जिसके बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए घायलों को आनन -फानन में नजदीकी बनमनखी अनुमंडल अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां सभी का इलाज जारी है।