मोदी बताए सीमाँचल के लिए क्या किया?
पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से पप्पू यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा कि वो तो हर चुनाव लड़ते हैं। आगे भी लड़ेगे।तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे सभी भाई बहन पर केस है। हर दो-तीन महीने पर रेड पड़ता है। बिहार में अकेले लड़ रहे हैं। भाजपा अगर किसी से डरती है तो वह राजद से डरती है।
मैंने इंडिया गठबंधन बनाने के लिए पूरे देश में नीतीश जी के साथ घूमे। सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद नीतीश कुमार को सीएम बनाया। बीजेपी राजद से डरती है। दो धराएं हैं। इंडिया गठबंधन संविधान बचाना चाहती और एनडीए उसे खत्म करना चाहता है। जो संविधान को बचाएंगे हमारे साथ है।
वही तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार और सीमांचल के लिए केन्द्र सरकार ने क्या किया, जबकि 40 में से 39 सांसद उनके थे। तेजस्वी ने कहा कि हर जगह भाजपा के बड़े नेताओं और प्रत्याशियों ने संविधान को खत्म करने की बात की है। इनका कहना है कि अगर हमें बहुत मिला तो हम संविधान खत्म कर देंगे।