कराके की ठंड ने लोगों की बढ़ाई परेशानी।कड़ाके की ठंड में भी सुरक्षा हेतु कोढ़ा पुलिस रह रही हैं तैनात

कोढ़ा/शंभु कुमार 
कटिहार:कोढा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कराके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी जिसके कारण लोगों का घर से निकलना दुर्बल  हो गया है। करके की ठंड से बचने के लिए बीते दो-तीन दिनों से अधिकांश लोग अपने घरों में रजाई की गर्माहट महसूस करते हुए अपने अपने घरों में दुबके पड़े हैं। कोढा प्रखंड के मुख्य बाजारों में बढ़ती ठंड के कारण लोगों के आवाजाही में काफी गिरावट देखी गई। 
लोग अपनी खरीदारी को लेकर बाजार में इक्का दुक्का  लोग ही नजर आए। वहीं दुकानदारों की माने तो बढ़ती ठंड के कारण उनकी बिक्री पर काफी असर पड़ा है। वहीं कोढा प्रखंड के गेराबारी बजार, फुलवरिया चौक, मखदमपुर चौक, खेरिया बाजार भैसदीरा चौक,चेथेरियाफीर चौक व चौक चौराहों पर लोगों के द्वारा ठंड से बचने हेतु अलाव की व्यवस्था कर अपने-अपने ढंग से उपाय करते नजर आए। दूसरी तरफ ठंड के कारण किसानों की माने तो उनके फसल को  पाला मारने जैसी बीमारियों का डर सता रहा है। वही मक्के फसल को फायदेमंद होने की बात कहीं जा रही है। वही इस कड़ाके की  ठंड में  भी आमजनों की सुरक्षा हेतु कोढ़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहा पर कोढा थाना पुलिस बल तैनाती भी देखी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post