विभिन्न उच्च विद्यालय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए

अमौर/सिटीहलचल न्यूज़
पूर्णियाँ:जिलाधिकारी पुर्णियां कुंदन कुमार के दिशा-निर्देश के आलोक में अमौर प्रखंड क्षेत्र के चयनित माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी की अगुवाई में शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय नितेंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिपुर अपग्रेडेड हाई स्कूल गंगेली अपग्रेडेड हाई स्कूल लखनारे अपग्रेडेड हाई स्कूल मच्छट्टा उच्च माध्यमिक विद्यालय मझुवाहाट उच्च माध्यमिक विद्यालय रंगरैया लाल टोली उच्च माध्यमिक विद्यालय ज्ञानडोभ प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल अमौर हाई स्कूल अमौर शामिल है, शिक्षा संवाद कार्यक्रम आज 15 जनवरी से प्रारंभ किया गया है जो अगले एक सप्ताह 20 जनवरी तक संचालित किया जायेगा। 
               उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों , शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्राचार्य शिक्षकों के द्वारा छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को बच्चों के हितों के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी।शिक्षा संवाद के दौरान छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को बताया गया कि योजनाओं का लाभ लेकर बच्चे बेहतर तरीके से अपनी पढ़ाई कर सकते हैं, उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं तथा अपना कैरियर बेहतरीन बना सकते हैं। योजनाओं का लाभ लेने में आ रही परेशानियों के मद्देनजर प्रधानाध्यापक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अथवा जिला शिक्षा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।     
   
                    वही शिक्षा संवाद के मौके पर मुख्यमंत्री बालक बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना इत्यादि सभी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एवं बच्चों को शिक्षित एवं स्वावलंबी बनाने हेतु शपथ भी दिलाई गई। वहीं शाकीब आलम, ज्योतना कुमारी आजाद गौतम कुमार भारती, प्रशांत शर्मा रवि रंजन पाल स्नेहलता कुमारी शाहनवाज राही परमानन्द पासवान शाहनवाज खुर्शीद अनवर श्याम सिन्हा राजकुमार श्रवण अमित कुमार सिंह शुभम संजीव प्रीतम अरशद नेहा अर्चना मुसर्रत गौरव सीताराम चौहान राजेश कुमार मंजुर आलम देवनारायण विश्वास जितेंद्र विश्वास सभी प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों ने शिक्षा संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने में भूमिका निभाई,

Post a Comment

Previous Post Next Post