चौसा प्रखंड हुआ 66 वर्ष का,केक काट मनाई गई खुशी

मधेपुरा/सिटिहलचल न्यूज़

चौसा प्रखंड के 66 वर्ष पूरा होने पर सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ चौसा द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में देर शाम एक कार्यक्रम का आयोजन कर प्रखंड स्थापना दिवस मनाया।पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों समाजसेवी व साहित्यकारों के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं केक काट कर स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत की गई।इस मौके पर अंचल अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि हमारे देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है। उन्हें समाज को सही दिशा में ले जाने का प्रयास करना चाहिए।युवा वर्ग सही मार्गदर्शन के अभाव में दिशाहीन हो रहे हैं। समाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता उर्फ बिदुर ने कहा कि, “हम कामना करते हैं कि हमारा प्रखंड प्रगति पथ पर सदा अग्रसर रहे।” जिला पार्षद अनिकेत कुमार मेहता एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि जयप्रकाश मंडल ने कहा कि प्रखंड का यह स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष धूम-धाम से मनाया जाना चाहिए


गांधी पुस्तकालय के सचिव सह अधिवक्ता विनोद आजाद ने प्रखंड के संस्थापक के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि, “आज चौसा में जो कुछ भी है वो तनुकलाल बाबू की बदौलत ही है। आज चौसा को पुनः एक नये तनुकलाल की जरूरत है।” साहित्यकार संजय कुमार सुमन ने कहा कि, “चौसा के चहुंमुखी विकास के लिए यहां के जागरूक लोगों को आगे आने की जरूरत है।प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार यादव ने कहा कि प्रखंड कार्यालय परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया संवारा जाएगा।परिसर के चारों तरह लाइटिंग की व्यवस्था होगी।नए भवन का निर्माण भी कराया जाएगा


संघ के सचिव सह साहित्यकार संजय कुमार सुमन ने कहा कि चौसा प्रखंड का स्थापना 10 दिसंबर 1957 को आलमनगर के प्रथम विधायक सह स्वतंत्रता सेनानी तनुकलाल यादव के सदप्रयास से संभव हुआ था। दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार यादव, जिला परिषद अनिकेत कुमार मेहता,जिला पार्षद प्रतिनिधि जयप्रकाश मंडल, अंचल अधिकारी राकेश कुमार सिंह, राजस्व अधिकारी शशिकांत यादव, सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के संरक्षक सत्य प्रकाश गुप्ता विदुर जी, सचिव संजय कुमार सुमन,शिक्षक जवाहर चौधरी,अशोक कुमार,सुबोध कुमार पासवान, मुखिया बबलू ऋषिदेव, पप्पू शर्मा,पूर्व मुखिया श्रवण कुमार पासवान, डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार पासवान, अधिवक्ता विनोद आजाद,नवनीत कुमार,मोहन मस्त,अमित कुमार,पवन कुमार यादव,महेश मोदी,अरुण भगत,गंगाराम भारतीय समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post