शिशिया गांव में अयोध्या से आए अक्षत कलश भव्य स्वागत किया गया एक एवं निकाली गई शोभायात्रा।




कोढ़ा/शंभु कुमार 


आगामी 22 जनवरी 2024 में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा हेतु अयोध्या से गेड़ाबाड़ी पहुंची अक्षत कलश का स्वागत करने हेतु कई सनातनी हिंदू विषहरिया पंचायत के शिशिया गांव से सार्वजनिक हनुमान मंदिर गेड़ाबाड़ी के प्रांगण में पहुंचे। इस कार्यक्रम में शामिल देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ शंभू सिंह उप मुखिया पंचायत राज विषहरिया एवं अध्यक्ष प्रखंड वार्ड सदस्य संघ कोढ़ा ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि में नव निर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हेतु अक्षत कलश यात्रा में शामिल होना बड़े हीं सौभाग्य एवं पुण्य की बात है।


भाजपा पंचायत अध्यक्ष सह पूर्व पैक्स अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि इस अक्षत कलश यात्रा में अयोध्या से पूजित अक्षत गेड़ाबाड़ी  पहुंची है जिनका स्वागत करने सेकड़ों की संख्या में हिंदू सनातनी पहुंचे हैं। दो कलश में अक्षत लाया गया है। यात्रा के दौरान एक कलश कोढ़ा विधानसभा के कोढ़ा प्रखंड में रखी गई है हम सभी इसी अक्षत को लेने के लिए आए हुए हैं इस अक्षत को आगामी दिनों में घर-घर पहुंचने का कार्य किया जाएगा ताकि 22 जनवरी के दिन हर घर में भगवान राम की पूजा अर्चना की जाएगी एवं दीप जलाए जाएंगे।

इस कार्यक्रम में प्रमोद कुमार जायसवाल पंचायत समिति सदस्य, रमेश कुमार सिंह ,वरुण कुमार सिंह ,श्रवण कुमार ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार मंडल, सुरेंद्र सिंह ,अरविंद कुमार सिंह ,अरुण कुमार वर्मा, डॉक्टर नागेंद्र प्रसाद सिंह, पंकज कुमार सिंह ,एवं विषहरिया पंचायत के सभी बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं व अन्य ग्रामीण शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post