बायसी/मनोज कुमार
पूर्णियाँ: बायसी थाना क्षेत्र के गांघर पंचायत के वार्ड नम्बर 8 के बासडोल गांव में अवैध रूप से ऊंट का तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने बांस झाड़ी से 3 ऊंट को जब्त किया है।
बायसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना के आलोक में बीते रात बायसी पुलिस की छापेमारी के बाद पता चला कि तीन ऊंट को अवैध रूप से बिहार बंगाल सीमा पर तस्करी किया जा रहा है। जिसके बाद यह कार्यवाई हुई। वहीं पुलिस के हाथ एक भी तस्कर नही लगा है। फिलहाल सभी ऊंट को पशु चिकित्सक की देख रेख में रखा गया है।
वहीं बिहार बंगाल सीमा पर अधिकतर ग्रामीण तस्करी में लिप्त रहते है। ग्रामीण इस संबंध में कोई भी जानकारी पुलिस को नहीं दे रहे है। बताया जाता है कि जिस बांस बाड़ी में सभी ऊँट को रखा गया था वह मो.कौशर आलम का है, जिनके पिता पूर्व वार्ड सदस्य तजेमुल हसन है।