पूर्णिया/सिटिहलचल न्यूज़
राष्ट्रीय लोक जनता दल को जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक रूप से इतना सशक्त कर देना है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जो भी एनडीए प्रत्याशी होगा, उसे जिताने में रालोजद की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इसके लिए पार्टी के आलाकमान ने पूरी ताकत झोंक दी है। अब आप सभी कार्यकर्ताओं को भी उसी ताकत से चुनावी समर में उतर जाना है। उक्त बातें राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश महासचिव सह पूर्णिया प्रभारी चंदन बागची ने गुरुवार को मधुबनी के मेहता चौक स्थित पार्टी कार्यालय में उपस्थित जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। वे पर्यवेक्षक के तौर पर पूर्णिया में संगठनात्मक कार्य की समीक्षा के लिए प्रदेश कमेटी द्वारा पूर्णिया भेजे गए थे। यह बैठक पूर्णिया जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
यहां बैठक में पार्टी के जिला कमेटी से पहुंचने वाले सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा काफी बारीकी से की गई। यहां उन्हें पार्टी में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जोड़ने एवं अधिक से अधिक सदस्यों को पार्टी में लाने के लिए गूढ़ मंत्र भी दिया गया। यहां 13 जुलाई को संपन्न कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के साथ-साथ कई सफल कार्यक्रमों की भी चर्चा की गई। राज्य पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद चंदन बागची ने कहा कि किसी भी पार्टी को चलाने के लिए कार्यकर्ता के साथ-साथ धन की आवश्यकता पड़ती है, इसीलिए रालोजद की ओर से 1हजार से 10 दस तक के कूपन उपलब्ध कराए गए हैं। जो भी कार्यकर्ता स्वेच्छा एवं अपने सामर्थ्य के अनुसार पार्टी कोष में दान देना चाहते हैं, दे सकते हैं। वही श्री बागची ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, यह भी कहा कि बिहार की जो सरकार चल रही है, वह सभी मोर्चे पर विफल साबित हो रही है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गया है। फिर से यहां जंगल राज लौटने लगा है। राष्ट्रीय लोक जनता दल का एकमात्र लक्ष्य है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जी के नेतृत्व में पुन: एक जोरदार अभियान राज्य सत्ता परिवर्तन का शुरू हो, जो जंगल राज का पूरी तरह से खत्मा कर दें, इसके लिए अभी से कमर कस लेना होगा। इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं के बदौलत एक ऐसी टीम लोकसभा चुनाव से पहले तक खड़ी कर लेगा, जो लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनाव में मिल का पत्थर साबित होगा। वहीं प्रदेश महासचिव नीरज मेहता ने प्रखंड प्रभारी एवं सक्रिय सदस्यों की पहचान कर दायित्व सौंपने की बात कही। इधर, प्रदेश महासचिव डॉ. सुरेश मेहता ने भी ऊर्जावान नगर अध्यक्ष सहित सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्षों से समंजस बनाते हुए कार्य को गति देने की सलाह दी।
इसके अलावा प्रदेश महासचिव सुभाष सिंह सहित अन्य जिला स्तर के पदाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया। इस बैठक में प्रदेश महासचिव डॉ. सुरेश मेहता, सुभाष सिंह, नीरज मेहता, जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, नगर अध्यक्ष नीरज कुमार साह, युवा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश, जिला महासचिव सूरज झा, प्रेमचंद सिंह, मन्यु कुमार, माहेश्वरी मेहता, परमानंद मंडल, सागर मेहता, ज्योतिष कुमार, अनिल कुमार, शिव कुमार बच्चन, विजय वीर सिंह, गुरुदेव मेहता, राहुल राय, कुणाल कुमार,अभिषेक झा, रामविलास साह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।