पूर्णियाँ में 20 लाख के गांजा के साथ 2 युवती गिरफ्तार

 



पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णियाँ उत्पाद विभाग की टीम ने 42 किलो गांजा के साथ 2 महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत 20 लाख रुपया आंकी जा रही है।


बताया जाता है कि बंगाल से बिहार आ रही बस को दालकोला चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने रोककर जाँच की। जिसपर 2 महिला के पास 4 बड़ा बैग पाया गया। जिसे तलासी लेने पर 8 बंडल बरामद हुआ जिसमें कुल 42.700 ग्राम गांजा पाया गया। हिरासत में लिए गए दोनों युवती असम की रहने वाली है। दोनो ने बताया कि उन्हें गांजा की खेप छपरा में देना था, जिसके एवज में उन्हें 8 हजार रुपया मिलता। 


वहीं पुलिस दोनो से पूछताछ कर रही है और जिनलोगों को गांजे की खेप देना था उनकी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post