अमौर/सनोज
पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव दुर्गा मंदिर धर्मशाला के प्रांगण में भाजपा कार्यसमिति की विभिन्न पदों की घोषणा हुई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष सौखी लाल कर्मकार ने किया। बैठक के दौरान पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष मौजूद थे
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने सुझाव भी रखे, बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी संजय पोद्दार लोकसभा सह मंडल प्रभारी संजय मिर्धा विधानसभा प्रभारी विनोद मंडल निवर्तमान उत्तरी मंडल अध्यक्ष उमेश राय उपस्थित थे
विधानसभा प्रभारी संजय कुमार पोद्दार ने अमौर प्रखंड के दक्षिणी मंडल के पदों की घोषणा की गई उनके द्वारा संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया। इस बैठक में महामंत्री नाथू विश्वास लक्ष्मी शर्मा संजय उमेश विश्वास पिंकी देवी उमेश कुमार विश्वास विनय कर्मकार सहित अन्य सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।