कोलासी भाजपा मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन , पार्टी को सशक्त व मजबूत बनाने पर की गई चर्चा

 


कोढ़ा/शंभु कुमार 


कोढ़ा विधान सभा क्षेत्र के कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोलासी मंडल अंतर्गत चंदवा शक्ति केंद्र में कोलासी मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई।


इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू के अभिभाषण को जन जन तक पहुंचाना रहा एवं पार्टी को और अधिक सशक्त और मजबूत बनाने हेतु चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में कोढ़ा विधायक कविता पासवान, कोलासी मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह,

चंदवा शक्ति केन्द्र प्रमुख पंचानंद यादव, सह प्रमुख मनीष सिंह, उपाध्यक्ष मंजीत सिंह,पन्ना प्रमुख सुजीत ठाकुर, निर्मल चौधरी, पंकज यादव एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post