पुण्य स्मृति दिवस पर बापू को दी गयी श्रद्धांजलि

  

कटिहार/सिटी हलचल न्यूज़

कुरसेला। सर्वोदय आश्रम गांधी घर में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिजन सेवक संघ बिहार प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार मंडल ने किया। पूज्य बापू गांधी के श्रद्धांजलि सभा में हरिजन सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शंकर कुमार सान्याल, बिहार प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार मंडल के अलावे कई गांधीवादी नेता और त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों द्वारा सर्वप्रथम गांधी के कांस्य प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। इसके बाद स्कूली बच्चों के स्वागत गान से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी


कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आजादी के महानायक पुज्य बापू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर अपनी बातों को रखा। एनबीआर स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में आये लोगों के लिए खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। सनद रहे कि 30 जनवरी 1948 को पुज्य बापू के बलिदान बाद उनके अस्थि कलश को बैद्यनाथ चौधरी के द्वारा सर्वोदय आश्रम कुरसेला लाया गया और 12 फरवरी 1948 को उनके अस्थि भस्म को गंगा कोसी के संगम पर विसर्जित किया गया था

तब से ही उस परंपरा का निर्वहन करते हुए 12 फरवरी को पुण्य स्मृति दिवस मनाया जाता है। मौके पर हरिजन सेवक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पुर्व सांसद नरेश यादव, महिला रचनात्मक समाज की सचिव राजो बहन, जयप्रकाश मंडल, राजेश कुमार, सुधीर भाई, बरसा रानी, रुकमणी, सुनील भाई, त्रिलोकनाथ झा, सेवानिवृत्त शिक्षक प्रभाकर झा, मुखिया ललन राम, उप प्रमुख रंजीत महतो उर्फ मटरू, योगेंद्र गुप्ता, महेश राय, विमल मंडल, मो० हलीम, राधा झा, उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post