25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में होगी महागठबंधन की एकजुटता रैली

रिंकू मिर्धा/कसबा

 पूर्णियाँ(सिटी हलचल न्यूज़) युवा राजद जिला अध्यक्ष नवीन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 फरवरी को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ महागठबंधन का जुटान पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में एकजुटता रैली के रूप में होगी। रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के अलावें महागढबंधन के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। जानकारी देते हुए युवा राजद जिलाध्यक्ष नवीन यादव ने बताया कि शनिवार को पटना में पार्टी के कार्यालय में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में युवा राजद के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई


जिसमें कार्यकर्ताओं को 25 फरवरी को होने वाली एकजुटता रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया। नवीन यादव ने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ महागठबंधन का जुटान पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 25 फरवरी को होगा। जिसमें महागठबंधन के नेता शक्ति प्रदर्शन करेंगे। बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने जा रही है

इसकी शुरुआत सीमांचल के पूर्णिया से करेगी। उन्होंने बताया कि एकजुटता रैली को को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूर्णिया जिले के हर प्रखंड के हर गांव लोगों को अवगत करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह रैली ऐतिहासिक होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post