द्रौपदी मुर्मू के जीत पर कटिहार जदयू परिवार में खुशी की लहर

मनीष कुमार/ कटिहार

द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति के रूप में जीत पर जदयू भी फीलगुड की स्थिति में है,इसी कड़ी में कटिहार में आदिवासी समाज के लोगों एवं जदयू नेताओं ने विशाल जुलूस निकालते हुए शहर के मुख्य चौक चौराहों का भ्रमण करते हुए स्थानीय शहीद चौक पर जीत का जश्न मनाया। वहीं आदिवासी समाज से जुड़े लोगों ने जदयू को द्रौपदी मुर्मू के समर्थन के लिए आभार जताया


बताते चलें जदयू के लिए द्रोपदी मुर्मू की जीत कटिहार जदयू परिवार के लिए इसलिए भी खास है,क्योंकि कटिहार के जदयू सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी को जदयू के तरफ से द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक बनाया गया था। इस दौरान जदयू से बरारी विधायक विजय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, मनिहारी के पूर्व प्रत्याशी शंभू कुमार सुमन, शिव प्रकाश गरोदिया

युवा जदयू के प्रदेश महासचिव निरंजन पोद्दार, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सुमन, आशीष बलिदानी, संजय सिंह, अभिषेक सिंह, मनिहारी प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह,प्राणपुर प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, गोला सिंह, रमेश महतो,उदय सिंह,पुरुषोत्तम वर्मा, रमेश मुर्मू,संजय मुर्मू,अर्जुन उड़ान,मिथुन यादव, सहित सैकड़ों की संख्या में जदयू नेता एवं कार्यकर्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे

Post a Comment

Previous Post Next Post