राष्ट्रपति के पद पर द्रौपदी मुर्मू की जीत पर कोढा विधायक के नेतृत्व में निकाली गई विजय जुलूस

 


कोढ़ा /शंभु कुमार

द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद  पर जीत हासिल करने पर कोढ़ा एनडीए परिवार खुशी  से झूम उठे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीत पर  कोढ़ा विधायक कविता पासवान की नेतृत्व में नगर पंचायत के गेराबारी मुख्य बजार चौक पर एनडीए कार्यकर्ताओं के द्वारा विजय जुलूस पदयात्रा कर निकाला गया


मुख्य चौक पर सभी एकत्रित होकर खुशी का इजहार किया।वहीं इस विजय जुलूस में भाजपा कटिहार के कोढ़ा विधायक व भाजपा महामंत्री रामनाथ पाण्डेय के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाली गई।वहीं इस विजय जुलूस में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष डोमन चौधरी, भाजपा नेता रमण झा

भाजपा युवा नेता पिन्टु चौधरी उर्फ धर्मवीर चौधरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष धीरज सिंह ,भानु मिश्रा भाजपा युवा नेता, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक, दीपक कुमार , जदयू प्रखंड प्रवक्ता कोढा अनिल कुमार सिंह व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post