कटिहार/सिटीहलचल न्यूज़
जिले के कोड़ा प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत रज्जीगंज गांव के 4 मजदूर की नागालैंड के दीमापुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है घटना की जानकारी मिलते ही मृतक मजदूर के परिजन के बीच कोहराम मच गया। सभी 5 दिन पूर्व ही नागालैंड भवन निर्माण के कार्य मे मजदूरी करने गए हुए थे।मृतक की पहचान नागेश्वर महतो का 24 वर्षीय पुत्र रघुवंश महतो, राम सागर महतो का 22 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार,धर्म देव चौधरी का 19 वर्षीय पुत्र संजय कुमार और ओम प्रकाश महतो का 19 वर्षीय पुत्र शिव नंदन कुमार शामिल है
घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि शनिवार की सुबह सभी मजदूर काम करने के लिए ऑटो पर सवार होकर जा रहे थे। तभी रास्ते में पीछे से तेल के टैंकर ने ऑटो को ठोकर मार दी। जिससे 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 5 लोगों में से 4 मजदूर बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा के रहने वाले थे।
इधर सभी मजदूर की मौत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है उन्होंने सभी मृतकों को 22 लाख की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।इधर नागालैंड सरकार ने सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर एंबुलेंस के सहारे सभी का शव बिहार भेज दिया है।



Post a Comment