असहाय महिला की बेटी की शादी में जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने मदद को बढ़ाया हाथ



कोढ़ा/शंभु कुमार 

कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत गेराबारी बस्ती निवासी स्वर्गीय शंकर साह की पत्नी माला देवी की बेटी की शादी में मदद करने हेतु जदयू प्रखंड अध्यक्ष धीरज सिंह ने आर्थिक व विवाह सामग्री की खरीददारी कर मदद किया।माला देवी की पति की मृत्यु पुर्व में ही हो चुकी थी। असहाय महिला की बेटी की शादी में आ रही

आर्थिक समस्या के बारे में अन्य व्यक्ति के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष धीरज सिंह सूचना मिली। सूचना मिलते ही धीरज सिंह के द्वारा बुलाकर शादी के हेतु शादी की आवश्यक सामग्री व नगदी रूपये देकर मदद किया गया। एवं अन्य जरूरत होने पर तुरंत संपर्क करने को कहा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post