पूर्णिया/ सिटीहलचल न्यूज़
फेसबुक रिल्स बनाने का जुनून युवाओं के सर पर चढ़कर बोल रहा है। मगर कभी कभी इसके वजह से जान भी आफत में आ जाता है। के.नगर थाना क्षेत्र के बनभाग रेलवे पुल पर रिल्स बनाने के दौरान एक युवक नदी में डूब गया। वही उसे बचाने के लिए नदी में कूदे दोस्त भी नदी में डूब गया। इस घटना में 2 युवकों की मौत हो गई है वही एक किस तरह जलकुंभी के सहारे नदी से निकला
मृतक पास के ही मधुबनी मेहता टोली निवासी सुशील मेहता का पुत्र विवेक आनंद उम्र 17 वर्ष और मधुबनी महलदार टोला निवासी अरुण महलदार का पुत्र राहुल कुमार उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।बताया जाता है कि मृतक राहुल कुमार, विवेक अपने दोस्त गोलू के साथ कोसी नदी पर बना बनभाग रेलवे पुल गया था। इसी दौरान वीडियो बनाने के क्रम में विवेक नदी में गिर गया
पानी मे डूबता देख दोनो दोस्त बचाने के लिए नदी में उतरे मगर गहराई का अंदाज नही रहा फिर तीनो एक दूसरे को पकड़कर डूबने लगे। जिसमे किसी तरह जलकुंभी पकड़ गोलू ऊँचे स्थान पर आया और हल्ला करने लगा। आवाज सुन कई लोग नदी के तरफ आये फिर दोनो की खोजबीन शुरू की। करीब आधे घंटे में दोनो का शव पानी से निकाल लिया गया। पुलिस ने दोनो का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौप दिया है।



Post a Comment