जोगबनी से अजय प्रसाद की रिपोर्ट
सीमावर्ती शहर जोगबनी में शुक्रवार की सुबह एक ट्राइबर छोटी वाहन (कार) से एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गया। जानकारी अनुसार जोगबनी मुख्य मार्ग पर छोटी मस्जिद मोड़ के समीप एक छोटी वाहन बीआर-01 पीएन 0207 नंबर की जोगबनी बाजार से फारबिसगंज की ओर जाने के क्रम में अनियंत्रण हो कर सड़क किनारे लगे चिकन के दुकान से टकरा गया
जिसमें एक महिला को हल्की चोटें आने की सूचना है। हालांकि की इस टक्कर से किसी प्रकार की हताहत नही हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाजार से आ रही वाहन अचानक चिकन के दुकान को तोड़ते हुय दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना की सूचना पर जोगबनी पुलिस मौके पर पहुच दुर्घटना ग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी तथा आगे की करवाई में जुट गये।