नगर निगम चुनाव: मेयर डिप्टी मेयर की खर्च की सीमा 30 लाख

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

जैसे-जैसे नगर निगम चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है सरकार भी अपनी तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। बिहार में होने वाले मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में होने वाले खर्च के लिए सरकार की तरफ से फार्मूला तय कर लिया गया है। चुनाव में मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार 30 लाख तक ही खर्च कर पाएंगे। सरकार का यह फार्मूला वार्डो में वोटरों की संख्या पर तय किया है


 मालूम हो कि बिहार में पहली बार मेयर और डिप्टी मेयर को सीधे जनता चुनने जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग के तरफ से वोटर लिस्ट बनाने की अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। खर्च का यह फार्मूला सरकार ने जो जारी किए है, वह खर्च वार्ड पार्षदों पर भी लागू होगा। जिस वार्ड में 4 हजार से 10 हजार तक वोटर होंगे उन्हें 60 हजार औऱ 10 हजार से 40 हजार तक वार्ड वालो को 80 हजार तक खर्च की छूट होगी। इनके खर्च के आकलन पर ही मेयर डिप्टी मेयर के खर्च का आकलन किया गया है। यहीं फार्मूला नगर पंचायत के सभापति उप सभापति पर भी लागू होगा


 

मालूम हो कि पूर्णिया नगर निगम में कुल 46 वार्ड है। इसबार का चुनाव बहुत दिलचस्प होने जा रहा है। वैसे नगर निगम के मेयर पद के लिए तो कई उम्मीदवार है, मगर मुख्य मुकाबला 3 उम्मीदवारों के बीच ही होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post