जोगबनी से अजय प्रसाद की रिपोर्ट
सीमावर्ती शहर जोगबनी सिमा से सटे भेरयारी बीओपी नेपाल पुलिस ने 14 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार जहदा गांवपालिका 01 के लंका टोल के समीप 14 किलो गांजा के साथ एक युवक क्रमशः मुन्ना मल्लाह 32 वर्षीय को गिरफ्तार किया है
इस संदर्भ में भेरयारी नेपाल पुलिस ने बताया कि सोमवार रात्रि 01 बजे चोरी छिपे नेपाल से भेरयारी के रास्ते भारत जाने के फिराक में था, जिसे जांच के क्रम में उसके पास से गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा एवं गिरफ्तार युवक को आगे की करवाई के लिये रानी थाना बिराटनगर में अनुसंधान के लिये रखा गया है।