पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
पूर्णियाःबुधवार को जिला पदाधिकारी राहुल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे
जिले में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 95 हजार मैट्रीक टन किया गया है। कुल 226 पैक्स, 8 व्यापार मंडल तथा 14762 किसानों द्वारा 94 हजार 1 सौ 84 मैट्रीक टन धान की खरीद की जा चुकी है। समितियों द्वारा किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 तथा 1960 रूपयें की दर से 185.07 करोड़ रूपयें की भुगतान की गई है
समितियों द्वारा खरीद किए गए धान के समतुल्य सी.एम.आर. की मात्रा 63103.19 है। राज्य खाद्य निगम को आपूर्ति की गयी सी.एम.आर. की मात्रा 42804 है। सी.एम.आर. के विरूद्ध 125.04 रूपयें भुगतान की गई तथा सी.एम.आर. के विरूद्ध 05.01 रूपये अवशेष बचे है।