पूर्णिया से सनोज कुमार की रिपोर्ट
पूर्णियां : अमौर प्रखंड क्षेत्र के मच्छट्ठा पंचायत अन्तर्गत उच्च विधालय मच्छट्ठा प्रागंण मे होली पर्व एवं सवेबरात पर्व को लेकर शान्ति समिति का बैठक का आयोजन किया गया। जिसका अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद के द्वारा किया गया।बैठक मे मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनंदन आनंद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे
बैठक में विभिन्न पंचायतो से आए सभी जनप्रतिनिधियो को सम्बोधित करते हुए थाना ध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि एक साथ दोनों समुदाय के पर्व होने को लेकर बैठक का आयोजन थाना मे ना होकर उच्च विधालय मच्छट्ठा किया गया है।ताकि बैठक सभी लोग मौजूद रह सके ताकि दोनों समुदाय के लोग सौहार्दपूर्ण बातावरण पर्व मनाई जा सके।जबकि यह क्षेत्र के लोग गंगा जमुना के तहजीब के साथ कंधे से कंधे मिला कर पर्व मनाते हैं
इस क्षेत्र केलिए एक मिसाल है।इस लिए उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने अपने क्षेत्र मे अपने निगरानी मे सौहार्दपूर्ण पर्व बनाने की अपील किए।साथ ही उन्होंने कहा कि इस दिन क्षेत्र मे प्रशासनिक की भी पुख्ता व्यवस्था रहेगा।