मुरलीगंज से संजीव कुमार की रिपोर्ट
मुरलीगंज-मधेपुरा एनएच 107 पर पड़वा-नवटोल के बीच शिव मंदिर के पास बुधवार को करीब पांच बजे अनियंत्रित स्कार्पिओ के चपेट में आए बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिप अध्यक्ष कपिलदेव पासवान और स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों युवक को लेकर मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है
एक युवक की स्थिति नाजुक हालत बताई जा रही है। बताया गया कि बाइक सवार दोनों युवक मुरलीगंज के तरफ आ रहे थे। और स्कार्पिओ मधेपुरा जा रहे थे। बाइक सवार युवक जानकीनगर थाना क्षेत्र के मिर्चाबाड़ी के सवेन कुमार (25) और रामप्रवेश कुमार (23) है
स्कार्पिओ कुमारखंड थाना क्षेत्र के यदुआपट्टी के मो फारूक का बताया गया है। मो फारूक स्कार्पिओ चला रहे थे। वो भी चोटिल हुआ है। एक बच्चे साथ में था। सूचना मिलते हीं मौके पर पुलिस बल पहुंच गया था। स्कार्पिओ और बाइक को अपने कब्जा में ले लिया है।